कहीं वैभव सूर्यवंशी की टीम बिना खेले ना हो जाए आईपीएल से बाहर, गुजरात-राजस्थान मैच पर मंडराया ये बड़ा खतरा

कहीं वैभव सूर्यवंशी की टीम बिना खेले ना हो जाए आईपीएल से बाहर, गुजरात-राजस्थान मैच पर मंडराया ये बड़ा खतरा

IPL 2026 Qualifier 2, RR vs GT: इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबले अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर शानदार अंदाज में क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स की टीम अब गुजरात टाइटन्स (GT) से भिड़ने के लिए तैयार है. आज (29 मई) वैभव सूर्यवंशी स्टारर राजस्थान की टीम गुजरात से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह बड़ा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादव‍िंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है, लेकिन मैच से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है. राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को बाहर का रास्ता दिखाया था. खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया था. उनकी पारी में चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि सनराइर्ज हैदराबाद की टीम दबाव से बाहर ही नहीं निकल सकी. अब राजस्थान की नजर दूसरे क्वालिफायर को जीतकर फाइनल में पहुंचने पर है.

हालांकि मुकाबले से पहले मौसम विभाग की रिपोर्ट ने दोनों टीमों, खासकर राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को अचानक मुल्लांपुर का मौसम बदला हुआ नजर आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही तेज हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में मैच के दौरान रुकावट या पूरा मुकाबला धुलने का खतरा बना हुआ है. अगर बारिश की वजह से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो सबसे बड़ा फायदा गुजरात टाइटन्स को मिलेगा. IPL 2026 प्लेऑफ नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबले को छोड़कर किसी भी प्लेऑफ मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी यदि दूसरा क्वालिफायर बारिश में धुल जाता है तो मैच अगले दिन नहीं खेला जाएगा. ऐसी स्थिति में लीग स्टेज में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. गुजरात टाइटन्स ने लीग चरण का अंत 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर किया था, जबकि राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रही थी. इसी वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी.

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार