बीकानेर में इस जगह युवक पर लाठी-सरियों से हमला, रास्ता रोककर की मारपीट 

बीकानेर में इस जगह युवक पर लाठी-सरियों से हमला, रास्ता रोककर की मारपीट 

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गांव मुंडसर में एक युवक पर रास्ता रोककर लाठी, कुल्हाड़ी और सरियों से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का पीबीएम ट्रॉमा सेंटर बीकानेर में उपचार चल रहा है। थाने के एएसआई गोकुलचंद मीणा ने बताया कि मुंडसर निवासी कालूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 24 मई की रात उसका भाई मुनीराम अपने परिजनों के साथ खेत से खाना खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर हमला कर दिया।

परिवादी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लाठी, कुल्हाड़ी और सरियों से मुनीराम के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुनीराम का इलाज पीबीएम ट्रॉमा सेंटर बीकानेर में जारी है। रिपोर्ट में कैलाश, ईश्वरराम, सुंदरलाल, सुनील और दिनेश सहित कुछ अन्य लोगों को नामजद किया गया है। परिवादी का आरोप है कि हमलावर राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं और उन्होंने मुनीराम को जान से मारने की नीयत से हमला किया था। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। एएसआई गोकुलचंद मीणा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन