बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर
बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सेक्टर डी 764 स्थित एक बंद मकान में चोरों ने लोहे की खिड़की कूदकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वहां सभी कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। वहां से दो लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपए से अधिक की नकदी चुरा ले गए। मकान मालिक जयराम ओझा पिछले 20 दिन से लखनऊ में अपने बेटे के पास गए हुए थे, जिससे पूरा घर सूना था।

वारदात की जानकारी शुक्रवार शाम को तब हुई, जब तेज आंधी के दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके भाई और भतीजों ने मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा। घर के अंदर बिजली की लाइटें भी जल रही थीं। वे जब अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था आैर लाइटें जल रही थी। चोर चोरी करने के बाद ताला तोड़ने के औजार भी मौके पर ही छोड़ गए। जयराम ओझा के भाई ओमप्रकाश ओझा ने तत्काल इसकी सूचना नयाशहर पुलिस थाने में दी। देर रात तक पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार  

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार   बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पासो (घोड़ी) पर दांव…

    निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

    निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए बीकानेर। कोलायत क्षेत्र में निवेश के नाम पर आकर्षक बोनस का झांसा देकर एक व्यक्ति से 8…

    You Missed

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार  

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार  

    बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

    बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

    निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

    निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

    बीकानेर पहुंची जांच की तपिश, एक्सईएन को किया एपीओ, जाने क्या है मामला

    बीकानेर पहुंची जांच की तपिश, एक्सईएन को किया एपीओ, जाने क्या है मामला

    पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

    पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

    विधायक पर हमला, कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर

    विधायक पर हमला, कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर