बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन की हुई बढ़ोतरी, जाने कब से खुलेगी स्कूलें

बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन की हुई बढ़ोतरी, जाने कब से खुलेगी स्कूलें

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 7 दिन बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए। अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 20 जून की जगह 28 जून तक अवकाश रहेगा। स्कूल 29 जून से स्कूल खुल जाएंगे। वहीं प्रिंसिपल फिर से स्कूलों में 2 दिन का अवकाश जारी कर सकेंगे। पहले इसे 1 दिन का कर दिया था। दरअसल, शिक्षा विभाग ने 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की थी। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार इस साल स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 43 दिन हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जयपुर में 22 मई को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग रखी थी। उस दौरान शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया और शासन सचिव की स्वीकृति के बाद आदेश जारी कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल