बीकानेर: अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे से उछली कार ट्रक में घुसी

बीकानेर: अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे से उछली कार ट्रक में घुसी

लूणकरणसर। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर सड़क की खस्ता हालत एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। मंगलवार शाम लूणकरणसर इंटरचेंज से नाथवाना साइड एक्सप्रेस-वे पर बीच सड़क बने गड्ढे से गुजरते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में कार चालक मामराज निवासी नैनासर समेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क के बीच बने गड्ढे से उछल गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें