पति को कैंसर हुआ तो तड़पता छोड़ पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, बोली- ‘तुम तो मर जाओगे’

पति को कैंसर हुआ तो तड़पता छोड़ पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, बोली- ‘तुम तो मर जाओगे’

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक को कैंसर होने के बाद उसकी पत्नी तड़पता हुआ छोड़कर चली गई। दोनों ने लव मैरिज की थी लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही युवक को कैंसर हो गया, जब इस बात का पता पत्नी को चला तो पत्नी ने उससे किनारा कर लिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी भी कर ली है। अब मामला कोर्ट में है और कोर्ट ने आरोपी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

ये दर्दभरी दास्ता है रतलाम की राजस्व कॉलोनी में रहने वाले आकाश जाट की। आकाश ने 20 नवंबर 2022 को घर वालों की मर्जी के खिलाफ इंदौर के आर्य मंदिर में रतलाम की ही रहने वाली साक्षी नकुम के साथ लव मैरिज की थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई थी, फिर दोस्ती हुई और करीब 6 महीने बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी का फैसला कर लिया। दोनों के आर्य मंदिर में शादी करने के बाद परिवारवाले भी ज्यादा दिनों तक नाराज नहीं रह पाए और फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से 13 दिसंबर 2022 को दोनों का रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

आकाश और साक्षी की शादी को चार महीने का वक्त ही गुजरा था कि तभी आकाश की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। तबीयत बिगड़ने पर आकाश ने बड़ोदरा में जांच कराई तो 10 अप्रैल 2023 को पता चला कि उसके गले की सांस नली में कैंसर है। आकाश को कैंसर क्या हुआ साक्षी का व्यवहार उसके प्रति पूरी तरह से बदल गया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली साक्षी उससे दूरी बनाने लगी। आकाश के मुताबिक साक्षी उससे कहती थी कि तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?

  • Related Posts

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ एक…

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये बीकानेर। अरजनसर में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर लालेरा के समीप स्थित होटल पर महाजन पुलिस और रसद विभाग ने…

    You Missed

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

    दुबई भेजने के नाम पर ठगी, 2 लाख रुपए की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख ठगे

    दुबई भेजने के नाम पर ठगी, 2 लाख रुपए की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख ठगे

    बीकानेर: नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

    बीकानेर: नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

    बीकानेर: पशु के आगे आने से बाइक हुई हादसे का शिकार, पति-पत्नी सहित तीन घायल