कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, साथी पुलिसकर्मी कमरे पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका था

कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, साथी पुलिसकर्मी कमरे पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका था

उदयपुर जिले में कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया। कॉन्स्टेबल ने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए छुट्‌टी मांगी थी। इसके बाद रविवार को दिनभर थाने के जवानों ने कॉन्स्टेबल कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं हुई तो थाने से जाब्ता कॉन्स्टेबल के कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने खिड़की से झांककर देखा तो कॉन्स्टेबल मनोज का शव फंदे से लटक हुआ था।

मामला जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर ओगणा थाना क्षेत्र का है। नयागांव क्षेत्र के सरेरा गांव निवासी कॉन्स्टेबल मनोज कुमार मीणा (28) ने ओगणा के मुख्य बाजार में किराए से रूम ले रखा था। कॉन्स्टेबल मनोज ओगणा थाने में 5 साल से तैनात थे। करीब 2 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। मनोज की पत्नी गांव में रहती है। वे कमरे पर अकेले रहते थे। सुसाइड के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एएसआई नारायण लाल ने बताया- कॉन्स्टेबल मनोज ने शनिवार को कहा था कि तबीयत ठीक नहीं है। थाने से उन्हें नाइट में रेस्ट दिया गया था। इसके बाद रविवार सुबह 7 बजे हमारे एक जवान ने तबीयत पूछने के लिए कॉल किया था। साथ ही ड्यूटी लगाने के लिए पूछा था। तब भी कॉन्स्टेबल मनोज ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर