बीकानेर: जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रयास करने के मामले मेंंं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस टीम ने थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद की टीम ने की है। इस सम्बंध में 18 जून को रामलाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि मेरे खेत गाव काहिरा में पडोसियों ने उस पर लाठियों, कुल्हाड़ी से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से हमला किया। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच श्ुारू की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुलाराम और लालूराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जानलेवा हमले का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे थे।




