पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार

पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार

फलोदी। जिले में लोहावट में थाने के आगे 6 अगस्त से चल रहे पूर्व विधायक के धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को चाकूबाजी हो गई। 1 युवक ने पुरानी रंजिश में दूसरे युवक के पेट और सिर में चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने पहले युवक को जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। घायल युवक को फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। थानाधिकारी लिछमाराम ने बताया- थाने के पास जंभेश्वरनगर गांव में भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर 6 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। आमरण अनशन कर रहे लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई मौके पर मौजूद थे। दोपहर करीब 2 बजे कानाराम पुत्र सोनाराम निवासी भील बस्ती (फलोदी) चाकू लेकर धरनास्थल पर पहुंचा और पुरानी रंजिश में रउफ खां निवासी मलार (फलोदी) पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवकों के बीच पहले से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद में उसने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने थाने के आगे जाब्ता बढ़ा दिया है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा