एआईएमडी ने दिया अगले 48 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

एआईएमडी ने दिया अगले 48 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। कम दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से होते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र तक गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। मंगलवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हुई। वहीं भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कई जगह मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे में भी कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बूंदी में 145 मिमी, अंता-बारां में 98, नैनवा में 69 और डीडवाना-कुचामन में 73 मिमी बारिश हुई। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों में चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 77, उदयपुर के कुराबाद में 60, डीडवाना-कुचामन के परबतसर में 58 और सवाईमाधोपुर के बामनवास में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई। डूंगला में भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम केन्द्र के अनुसार 12 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश हो सकती है। 13 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी, हालांकि पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश घटेगी, जबकि 15 अगस्त से उत्तर व उत्तर-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार

    पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार फलोदी। जिले में लोहावट में थाने के आगे 6 अगस्त से चल रहे पूर्व…

    बीकानेर: जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

    बीकानेर: जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रयास करने के मामले मेंंं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई…

    You Missed

    एआईएमडी ने दिया अगले 48 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

    एआईएमडी ने दिया अगले 48 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

    पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार

    पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार

    बीकानेर: जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

    बीकानेर: जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

    123 आरपीएस के तबादले, इनको लगाया बीकानेर

    123 आरपीएस के तबादले, इनको लगाया बीकानेर

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ