मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

जयपुर। राजधानी जयपुर में बुधवार को एक कैदी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। करणी विहार थाना क्षेत्र के धावास स्थित जानकी विहार इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सांगानेर खुली जेल में सजा काट रहे कैदी गंगासहाय कुमावत (45) को निशाना बनाया। बदमाशों ने उस पर तीन राउंड फायर किए। गोली लगने से गंगासहाय बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार गंगासहाय कुमावत सांगानेर खुली जेल में बंद था और बुधवार शाम करीब 5 बजे वापस जेल की ओर जा रहा था। इसी दौरान धावास के जानकी विहार इलाके में बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोककर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

तीन राउंड फायरिंग के बाद भागे आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने गंगासहाय कुमावत पर लगातार तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। वारदात के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।

  • Related Posts

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत श्रीगंगानगर। एक विवाहिता को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पति…

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा बीकानेर। एमडीएमए तस्कर और सप्लायर देवकिशन पुलिस की गाड़ी को देखकर भागा। पुलिस ने उसका पीछा किया। उसकी गाड़ी का…

    You Missed

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    पुलिस का एक्शन: दो वारदातों का पर्दाफाश, शत-प्रतिशत माल बरामद, दो गिरफ्तार

    पुलिस का एक्शन: दो वारदातों का पर्दाफाश, शत-प्रतिशत माल बरामद, दो गिरफ्तार

    एआईएमडी ने दिया अगले 48 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

    एआईएमडी ने दिया अगले 48 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

    पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार

    पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला, रंजिश में सिर-पेट पर किया वार