बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

बीकानेर। एमडीएमए तस्कर और सप्लायर देवकिशन पुलिस की गाड़ी को देखकर भागा। पुलिस ने उसका पीछा किया। उसकी गाड़ी का टायर फटा तो पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। गाड़ी में सवार उसका साथी सोनू भी पुलिस के हाथ लगा है। नयाशहर थाना पुलिस ने जुलाई माह में एनडीएमए बरामद कर एनडीपीएस के दो मुकदमे दर्ज किए थे। इन मामलों में नत्थुसर बास स्थित विवेक बल निकेतन स्कूल के सामने रहने वाले तस्कर देवकिशन टाक ने एमडीएमए सप्लाई किया था। पुलिस को 29 एनडीपीएस एक्ट में उसकी तलाश थी। बुधवार को सायंकाल पुलिस को सूचना मिली कि देवकिशन स्कॉर्पियो गाड़ी में वाल्मीकि चौराहा के पास है। नया शहर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची तो देवकिशन और उसका साथी सोनू पुलिस को देखकर गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने उनका पीछा किया तो वे वाल्मीकि चौराहा से विश्वकर्मा गेट, धर्मनगर द्वार, बेसिक कॉलेज, एमएम स्कूल होते हुए नत्थूसर गेट के पास पहुंचे जहां एक पत्थर से टकराकर उनकी गाड़ी का टायर फट गया। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में सवार तस्कर देवकिशन और उसके साथी सोनू को गिरफ्त में ले लिया।

नयाशहर पुलिस थाने के एसएचओ सुरजीत कुमार ने बताया कि देवकिशन एमडीएम का बड़ा तस्कर है। एनडीपीएस के दो मामलों में वांछित था जिनकी जांच कोतवाली पुलिस थाने के सी रतनाराम कर रहे हैं। देवकिशन को उन्हें सौंप दिया। उसके साथी सोनू को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त कर ली गई है। देवकिशन से पूछताछ में एमडीएमए की तस्करी के मामले में खुलासे होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अभियुक्तों का पीछा करने के दौरान फायरिंग किए जाने की भी चर्चा थी। लेकिन, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा