रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाएं दो दिन 28 और 29 अगस्त को रोडवेज की साधारण व एक्सप्रेस बसों में मुफ्त सफर कर सकेगी। आमतौर पर यह छूट केवल रक्षाबंधन के दिन दी जाती थी, लेकिन इस बार यह सुविधा महिलाओं को दो दिन मिलेगी। राजस्थान सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान बहनों को भाइयों के घर जाने और वापसी के समय होने वाली आर्थिक असुविधा व भीड़भाड़ से राहत दिलाना है। यह मुफ्त यात्रा सुविधा कुछ विशिष्ट श्रेणियों की बसों में ही लागू होगी। महिला यात्री केवल साधारण (ऑर्डिनरी) और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में ही इस निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। वहीं वॉल्वो, एसी और अन्य लग्जरी श्रेणी की प्रीमियम बसों में सफर करने पर नियमानुसार पूरा किराया देना अनिवार्य होगा। 2021 में 22,900 महिलाओं और लड़कियों ने यात्रा की जिन पर 24.89 लाख रुपए खर्च हुए। 2022 में 22,327 पर 23.56 लाख खर्च हुए। 2023 में 48,338 महिलाओं ने सफर किया जिन पर 54.8 लाख रुपए खर्च हुए। 2024 में 23,160 महिलाओं पर 26.21 लाख और 2025 में 48,971 लोगों ने योजना के तहत सफर किया जिन पर 54.55 लाख रुपए खर्च हुए। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त यात्रा की यह योजना केवल राजस्थान राज्य की भौगोलिक सीमा के भीतर ही प्रभावी रहेगी। यदि कोई बस पड़ोसी राज्यों जैसे कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों की ओर जाती है, तो राज्य की सीमा पार करते ही आगे के सफर के लिए महिला यात्रियों को निर्धारित किराया चुकाना पड़ेगा।

  • Related Posts

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक जयपुर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में हो रही अनैतिक गतिविधियों…

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज अजमेर में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 2 बार के मेयर…

    You Missed

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

    शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

    बीकानेर: नकली नोटों पर बड़ा एक्शन, 500 और 200 के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर: नकली नोटों पर बड़ा एक्शन, 500 और 200 के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क