पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी ईएसपीएनक्रिकइनफो ने दी। इस खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। महान बल्लेबाज ने 1964 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 97 रनों की यादगार पारी खेली थी। हालांकि, वह तीन रनों से शतक से चूक गए थे। दिग्गज ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न में खेला था। रेडपाथ 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की टीम के नियमित हिस्सा रहे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे। विक्टोरिया के जिलॉन्ग में जन्मे रेडपाथ ने 66 टेस्ट मैचों में 4737 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम आठ शतक और 51 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, पांच वनडे में उन्होंने 46 रन बनाए।

फर्स्ट क्लास में 14 हजार से ज्यादा रन
रेडपाथ ने फर्स्ट क्लास मैचों में अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत 14 हजार से ज्यादा रन बनाए। 226 मुकाबलों की 391 पारियों में दिग्गज ने 41.99 के औसत से 14993 रन बनाए। वहीं, 16 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 255 रन दर्ज हैं।

  • Related Posts

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुके हैं.…

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी