एडिलेड टेस्ट-इतने विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, सीरीज 1-1 से बराबर

एडिलेड टेस्ट-इतने विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, सीरीज 1-1 से बराबर

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एडिलेड टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। होस्ट टीम ने 19 रन का टारगेट बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने पर्थ टेस्ट 295 रन से जीता था। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। एडिलेड के ओवल मैदान पर रविवार को भारत दूसरी पारी में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 128/5 के स्कोर से दिन की शुरुआत की और आखिरी 5 विकेट 47 रन बनाने में गंवा दिए। ऋषभ पंत आज कोई रन नहीं बना सके और 28 रन पर आउट हो गए। नीतीश रेड्‌डी ने 15 रन से खेला शुरू किया और 42 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट झटके। स्कॉट बोलैंड को 3 और मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले। स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 337 रन पर ऑलआउट हुई थी। ट्रैविस हेड (140 रन) ने सेंचुरी लगाई। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 180 रन ही बना सकी थी।

  • Related Posts

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुके हैं.…

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    You Missed

    बीकानेर : ट्रक–बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

    बीकानेर : ट्रक–बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में आज थमे रहेंगे निजी बसों के पहिए, ये वजह आई सामने

    राजस्थान में आज थमे रहेंगे निजी बसों के पहिए, ये वजह आई सामने

    कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर नकाबपोश युवकों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

    कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर नकाबपोश युवकों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

    बीकानेर में रात में बरसे बादल, सुबह तक गरजे, अगले दस दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

    बीकानेर में रात में बरसे बादल, सुबह तक गरजे, अगले दस दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

    शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

    शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

    मोबाइल पर गेम खेल रहा था, थोड़ी देर बाद मौत

    मोबाइल पर गेम खेल रहा था, थोड़ी देर बाद मौत