भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच दुखद खबर… 23 साल के क्रिकेटर की मौत

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच दुखद खबर… 23 साल के क्रिकेटर की मौत

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसी बीच क्रिकेट जगत को सन्न कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। 23 साल के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आदि डेव (Adi Dave) की मौत हो गई है। बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में हुआ था, जिसे 295 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

आदि डेव (Adi Dave
आदि डेव Adi Dave

इसी बीच यह दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि क्रिकेटर की मौत का खुलासा डॉर्विन क्रिकेट क्लब ने किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। आदि डेव की मौत किस कारण से हुई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है. डेव एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी में अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को फंसाया है। डेव पहली बार 15 साल की उम्र में सुर्खियों में आए थे. 2017 में इस खिलाड़ी ने इंट्रा स्क्वॉड में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के साथ मैच खेला था. इस दौरान उन्हें फील्डिंग करने का मौका मिला था।

  • Related Posts

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुके हैं.…

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट