बीकानेर: बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

बीकानेर: बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बीकानेर। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गौड़ू-बज्जू रोड की है। जहां पर एक सड़क हादसे में शिक्षक सुशील कुमार बैनीवाल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार को बज्जू सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार बैनीवाल अपनी मोटरसाइकिल से 15 पुली, गौड़ू माइनर स्थित अपनी ढाणी की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। गौड़ू रोड पर कृषि फार्म के पास उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन सुशील कुमार को तुरंत बज्जू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

    मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026: मंगल 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1…

    बीकानेर: इस जगह व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर: इस जगह व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर…

    You Missed

    मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

    मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

    बीकानेर: बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

    बीकानेर: बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

    बीकानेर: इस जगह व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर: इस जगह व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 45 वार्डों में विकास मंच और भाजपा के संभावित प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 45 वार्डों में विकास मंच और भाजपा के संभावित प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

    रांका को मिली टिकट को लेकर फिर मचा घमासान?

    रांका को मिली टिकट को लेकर फिर मचा घमासान?