रांका को मिली टिकट को लेकर फिर मचा घमासान?

(राजस्थानी चिराग की खास खबर)
बीकानेर। 31 अगस्त। जानकार सूत्रों से पता चला है कि बीकानेर नगर निगम चुनावों में महावीर रांका को वार्ड पार्षद की भाजपा टिकट को लेकर शुरू से चल रही नाटक बाज़ी का अभी तक पटाक्षेप हुआ नहीं है, और नगर निगम क्षेत्रों के दोनों भाजपा विधायकों का विरोध जारी है।
वैसे तो यह नाटक बाज़ी शुरू से चल रही है, मगर अंत में पार्टी हाईकमान ने दोनों विधायकों का विरोध दर किनार करके वार्ड नंबर 75 से रांका को भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया, तब यही बात सामने आई थी कि शायद दोनों विधायकों ने सहमति दे दी, इसलिए रांका को टिकट मिल गई। मगर अभी अभी जो चर्चाओं के अनुसार खबर मिली है, उसके अनुसार उपर के दबाव से दोनों विधायकों के विरोध को दरकिनार करके रांका को टिकट देने से दोनों विधायक मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्णय से खुश नहीं हैं, रांका को पार्टी सिंबल मिलने के बाद भी दोनों विधायकों ने पार्टी हाईकमान के सामने विरोध दर्ज कराया है, और ऐसा लगता है कि दोनों विधायकों ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है, फिर भी अभी तक रांका भारी पड़ रहे हैं।
अंदरखाने से तो यह भी खबर निकलकर आ रही है कि दोनों विधायकों को उकसाने का काम पार्टी की तरफ से महापौर का “धन्ना सेठ” प्रत्याशी करके महापौर के मुख्य दावेदार रांका का पता काटने के लिए करवा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा