पुरानी रंजिश को लेकर ससुर-बहू पर लोहे के सरिए और लाठियों से जानलेवा हमला,मामला दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर ससुर-बहू पर लोहे के सरिए और लाठियों से जानलेवा हमला,मामला दर्ज

बीकानेर। नोखा में रासीसर तालरिया बास निवासी बालकिशन बिश्नोई ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मुकदमा नोखा थाने में दर्ज करवाया है। यह घटना 30 नवंबर की है, जब बालकिशन का परिवार पारवा की रोही में अपने कृषि कुएं पर बारहमासी ढाणी बनाकर रह रहा था। बालकिशन ने रिपोर्ट में बताया कि घटना के समय वह खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान उसके पिता और पत्नी दूसरे खेत से ढाणी की ओर लौट रहे थे। तभी एक जीप वहां पहुंची, जिसमें रासीसर निवासी सतपाल, श्यामलाल, पवन बिश्नोई और ओमप्रकाश सवार थे। उनके हाथों में लोहे के सरिए और लाठियां थीं।

आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसके पिता और पत्नी को रोककर हमला किया। हमले के बाद सभी आरोपी अपनी जीप में बैठकर अपने खेत की ओर भाग गए। घटना के बाद बालकिशन अपने पिता और पत्नी को गंभीर हालत में नोखा अस्पताल लेकर गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर चोटों के चलते बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। नोखा पुलिस ने बालकिशन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश का मामला

बालकिशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके परिवार और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की तह तक जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी