भीषण सड़क हादसा, सालासर जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो महिलाओं की मौत

भीषण सड़क हादसा, सालासर जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो महिलाओं की मौत

सीकर। नेछवा थाना इलाके के काछवा और छतरी स्टैंड के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुई सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल 5 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में दो बच्चों समेत सात जने सवार थे, जो दिल्ली से खाटूश्याम व सालासर दर्शनों के लिए आए थे। खाटूश्याम से सालासर दर्शनों के लिए जाते समय रास्ते में दौड़ते हुए श्वान को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा कर पलट गई। 108 एंबुलेंस के पायलट सुरेश कुमार व ईएमटी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी को नेछवा व फागलवा 108 एंबुलेंस की मदद से सीकर के कल्याण अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान दो महिलाएं दिल्ली के तिलक नगर निवासी निलिमा पत्नी भरत मल्होत्रा (33) व महक जुनेजा पत्नी प्रिंस जुनेजा (26) की मौत हो गई। मृतकों के शव सीकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया