ब्रेकिंग: इनका महाराष्ट्र सीएम बनना तय, राजभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और पवार

 ब्रेकिंग: इनका महाराष्ट्र सीएम बनना तय, राजभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और पवार

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। शिवसेना नेता उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल और विभागों के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। सामंत ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की इच्छा है कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। जिससे इस बात का अंदेशा लगाया जाने लगा कि शिंदे इस पद को लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं।

भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस को नेता चुन लिया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि वे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। शिवसेना नेता ने फडणवीस के नाम के ऐलान के बाद कहा कि 2 डिप्टी सीएम भी कल ही शपथ लेंगे। अभी थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगले पर महायुति के नेताओं की बैठक होगी। फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार इस मीटिंग में मंत्रियों के नाम तय करेंगे। नेताओं का वर्षा में आना शुरू हो गया है। इस बैठक के बाद 3:30 बजे महायुति के नेता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया