एलपीजी के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई, दो स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

एलपीजी के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई, दो स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
बीकानेर। एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बुधवार को जिले के शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 15 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 2-2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे व रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।
निरीक्षण के दौरान मुक्ता प्रसाद रोड़, सर्वोदय बस्ती के पास स्थित आकाश स्वीट्स सलाम पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मोरपंख भवन, को मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध गैस रिफलिंग करते हुए पाया गया। संबंधित के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।
इसी प्रकार सर्वोदय बस्ती में ही टैक्सी स्टैंड के पास महबूब कोहरी को घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से रिफिलिंग मशीन के जरिए भरते हुए पकड़ा गया‌‌। जब्त की गई समस्त सामग्री को शाहिद दिलीप सिंह इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर पाबंद किया गया तथा दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह द्वारा इन स्थानों पर कार्रवाई की गई।
आमजन कर सकते हैं शिकायत
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आमजन घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग संबंधित जानकारी या शिकायत दूरभाष नंबर 0151-2226010 पर कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा