उपचुनाव में हार का असर, राजस्थान कांग्रेस में फेरबदल शुरू, पढ़ें पूरी खबर

उपचुनाव में हार का असर, राजस्थान कांग्रेस में फेरबदल शुरू, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। राजस्थान में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जुलाई 2024 में कई ब्लॉक और मंडल कमेटियों को भंग करने का आदेश दिया था। तत्काल प्रभाव से इन कमेटियों को भंग करने के बाद अब नई ब्लॉक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीसीसी चीफ ने इस बार संगठन में नए चेहरों को प्राथमिकता दी है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को 27 ब्लॉकों के लिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें 20 ब्लॉक अध्यक्ष और 6 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। हालांकि, मंडल अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी की नियुक्ति प्रक्रिया अभी लंबित है, जिसके लिए जल्द ही नई सूची जारी होने की उम्मीद है।

कमेटियों को भंग करने से पहले प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ विचार-विमर्श किया था। फीडबैक में सामने आया कि संगठन में नए और सक्रिय चेहरों को शामिल करने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक और मंडल स्तर पर बदलाव का फैसला लिया। अब तक ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति लगभग पूरी कर ली गई है, लेकिन मंडल अध्यक्षों और मंडल कार्यकारिणी की नियुक्ति प्रक्रिया अभी जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसे भी अंतिम रूप देकर सूची जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी