बस से गिरने से घायल की इलाज के दौरान मौत, बैंक के कॉम्पिटिशन एग्जाम की कर रहा था तैयारी

बस से गिरने से घायल की इलाज के दौरान मौत, बैंक के कॉम्पिटिशन एग्जाम की कर रहा था तैयारी

चूरू। सदर थाना इलाके गांव रामपुरा के पास निजी बस से गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके शव को शुक्रवार सुबह डीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि सरदारशहर निवासी मोहित सैनी (22) सैनी समाज संस्थान में बैंक की कॉम्पिटिशन की तैयारी करता था। जो रोज सरदारशहर से आना जाना करता था। बुधवार शाम निजी बस में जा रहा था। तभी रामपुरा के पास निजी बस की लापरवाही से मोहित चलती बस से गिर गया। घायल हालत में तुरंत मोहित को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतक के शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि इस मामले में श्रवण कुमार सैनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट बीकानेर। सीएमएचओ ऑफिस के सब स्टोर में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे वहां…

    You Missed

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत