एलपीजी सिलेंडरों का दुरूपयोग पाए जाने पर की कार्रवाई,34 सिलेंडर जब्त

एलपीजी सिलेंडरों का दुरूपयोग पाए जाने पर की कार्रवाई,34 सिलेंडर जब्त

बीकानेर। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरूपयोग, अवैध रिफिलिंग तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को की गई कार्रवाई में 34 घरेलू सिलेंडर जब्त कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि बज्जू के मुख्य बाजार में रणजीतपुरा रोड़ पर विभिन्न गैस कपनियों के घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण बिना वैध दस्तावेजों के होना पाया। मौके पर गोखान सिंह पुत्र हरिराम बिश्नोई निवासी बज्जू खालसा के कब्जे से 26 एचपीसीएल, 5 इण्डेन तथा 3 गैस सिलेंडर बीपीसीएल के पाए गए। इस प्रकार 34 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एलपीजी अधिनियम, 2000 का उल्लघन पाए जाने पर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को प्रताप भारत गैस ऐजेंसी, बज्जू के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर सुरक्षित रखने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सह प्रर्वतन अधिकारी
भवर सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।
जिला रसद अधिकारी ने घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरूपयोग होता पाए जाने पर रसद कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचना देने की अपील की।

Recent Posts

  • Related Posts

    इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है साल 2025, चमक उठेगी किस्मत

    इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है साल 2025, चमक उठेगी किस्मत नई दिल्ली। नया साल यानी 2025 कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। इन राशियों…

    एलपीजी के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई, दो स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

    एलपीजी के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई, दो स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त बीकानेर। एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी