दो युवकों को सड़क पर मजाक करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल

दो युवकों को सड़क पर मजाक करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल

जोधपुर। झालामण्ड क्षेत्र में सड़क के बीचों बीच एक-दूसरे को पकड़ने के लिए भागने व हंसी ठिठोली करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया। जब डिवाइडर से अचानक वह रोड पर आया और बोलेरो कैम्पर की चपेट में आ गया। गंभीर घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार गत बुधवार को झालामण्ड क्षेत्र में दो युवक आपस में हंसी मजाक व हंसी ठिठोली कर रहे थे। इस दौरान एक युवक भागने लगा तो दूसरा उसे पकड़ने के लिए पीछे भागा।

भागते-भागते दोनों युवक सड़क पर आ गए और फिर डिवाइडर पर लगे रोड लाइट के पोल के दोनों तरफ खड़े होकर हंसी मजाक करने लगे। एक युवक ने पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरा युवक बचने के लिए डिवाइडर से सड़क पर भागने लगा। तभी उधर बोलेरो कैम्पर आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। कैम्पर ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आस-पास भीड़ जमा हो गई। साथी युवक की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास सोमवार दोपहर…

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के…

    You Missed

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    ट्रेन हादसे में बीकानेर की महिला की मौत, 15 साल पहले पति का निधन

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार