हार्डकोर अपराधी सलमान भुट्टा को राजपासा एक्ट के तहत किया निरुद्ध

हार्डकोर अपराधी सलमान भुट्टा को राजपासा एक्ट के तहत किया निरुद्ध

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (राजपासा एक्ट), 2006 के तहत हार्डकोर अपराधी सलमान भुट्टा को निरुद्ध किया है। यह बीकानेर पुलिस की इस एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई है। सलमान भुट्टा, जो सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का बास का निवासी और पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है, के खिलाफ गंभीर अपराधों के कुल 29 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट और फिरौती जैसे अपराध शामिल हैं। एटीएस और एसओजी द्वारा भी उसे हार्डकोर अपराधी के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने उसके विरुद्ध राजपासा एक्ट की धारा 3 के तहत जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष इस्तगासा पेश किया, जिसके बाद उसे निरुद्ध करने के आदेश जारी हुए। इसके बाद पुलिस ने सलमान भुट्टा को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार में भेज दिया।

Recent Posts

  • Related Posts

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे