प्लॉट की जगह को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक बीकानेर रेफर, 9 लोग डिटेन

प्लॉट की जगह को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक बीकानेर रेफर, 9 लोग डिटेन

Theft in broad daylight in Khajuwala | खाजूवाला में दिन दहाड़े चोरी: घर पर  लगा ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नगद 40 हजार रुपए ले गए - Bikaner  News | Dainik Bhaskar

बीकानेर। जिले के खाजूवाला में प्लॉट की जगह को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और जानलेवा हमले तक पहुंच गई। घटना खाजूवाला के वार्ड नंबर 23 की है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया और जबरदस्ती मकान तोड़ने का आरोप लगाया गया है। इस मारपीट में एक पुरुष और दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। 65 वर्षीय नागरमल सैनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 9 लोग डिटेन
घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। खाजूवाला में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इस क्षेत्र में भूमि विवाद के कारण पहले भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।

Recent Posts

Related Posts

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

You Missed

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा