जहर खाने से व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, बेटे ने लगाया परेशान करने का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जहर खाने से व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, बेटे ने लगाया परेशान करने का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर। गंगा शहर थाना क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छह दिसंबर को गंगाशहर निवासी मुरलीधर पंचारिया ने जहर खा लिया। जिसकी देर रात पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पैसे की लेनदेन के चक्कर में मृतक को परेशान किया गया। इसके चलते उन्होंने जहर खा लिया और ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस बुधवार दोपहर मोर्चरी पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुकदमा मृतक पुत्र पवन पंचारिया ने दर्ज करवाया है।

पवन पंचारिया ने बताया कि छह दिसंबर की रात को उसके पिता मुरलीधर पंचारिया ने जहर का सेवन कर लिया। जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को जानकारी दी, लेकिन बार-बार बोलने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पवन पंचारिया ने बताया कि उसके पिता को काफी समय से कुछ लोग परेशान कर रहे थे। जिनमें पंकज बिश्नोई गुडलव फाइनेंस, अजय जाखड़, सत्यनारायण माली, सुरेन्द्र बिश्नोई, गुलाब चंद दफ्तरी, गणेश आरएमबी ट्रेवल्स, वरूण रामावत, मामजी कुम्हार शामिल है।

पंकज का आरोप है कि इन लोगों द्वारा 10 रुप से 20 रुपए सेकड़ा ब्याज का चार्ज कर दिया तथा मूल रकम लौटाने के बावजूद इन्होंने ब्याज के पैसों के लिए खाली चैक लेकर कई नामों से मुकदमे भी कर दिये और इनको रोजाना मारने की धमकी देते थे। पंकज ने बताया कि बताया कि इन लोगों से परेशान होकर उसके पिता ने जहर का सेवन कर लिया और 10 दिसंबर की रात को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंकज की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Recent Posts

Related Posts

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

You Missed

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार