कार ने फिल्मी स्टाइल में तोड़ी नाकाबंदी, बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, वीडियो आया सामने

कार ने फिल्मी स्टाइल में तोड़ी नाकाबंदी, बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, वीडियो आया सामने

ब्यावर। जिले के बार थाना इलाके में कार सवार बदमाश पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भाग गया। भागते समय बदमाश ने गाड़ी से एक बाइक को भी टक्कर मार दी और बाइक को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे का यह मामला है, इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है।
पुलिस ने करीब 1 किमी तक पीछा कर बदमाश को धर दबोचा। उसकी कार से 47 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यावर एसपी श्याम सिंह के निर्देशानुसार बार थानाधिकारी अमरचंद के नेतृत्व में डोडा-पोस्त तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विजयनगर-ब्यावर रोड पर टमाटर मंडी के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान यूपी नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया। इस पर ड्राइवर ने कार को तेज कर दिया और नाकाबंदी तोड़ते हुए गाड़ी को भगा ले गया। कार ने एक बाइक को चपेट में ले लिया और ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारते हुए 100 मीटर तक घसीटा।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता