बेसमेंट खुदाई के दौरान पांच मंजिला इमारत ढही, 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

बेसमेंट खुदाई के दौरान पांच मंजिला इमारत ढही, 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

राजस्थानी चिराग। पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। NDRF अधिकारियों के मुताबिक मलबे में 5 लोग दबे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। एक लड़की को बाहर निकाला गया है। मोहाली की SDM दमनदीप कौर ने बताया कि स्थानीय लोग करीब 15 लोगों के दबे होने के बारे में बता रहे थे।

घायल लड़की की हालत के बारे में औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। मौके पर NDRF के साथ आर्मी की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। घटना स्थल पर JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

घटना गुरुद्वारा सोहाना साहिब के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी थी। इसके बगल में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह गिर गई। जिस वक्त बिल्डिंग गिरी, उस वक्त जिम के खुले होने की सूचना है।

जिम ट्रेनर केशव ने बताया कि शनिवार होने के चलते जिम में ज्यादा लोग आते नहीं हैं। एक लड़का था, जिसे बाहर निकाल दिया था। बिल्डिंग की 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में कमरे थे। जहां लोग किराए पर रहते थे। एंट्री काउंटर पर रजिस्टर रहता है। जिसमें सभी की एंट्री रहती है। वह रजिस्टर मिल गया है।

मोहाली की SDM दमनदीप कौर ने बताया कि स्थानीय लोग करीब 15 लोगों के दबे होने के बारे में बता रहे थे।

Recent Posts

  • Related Posts

    स्कूली बच्चों के लिए ख़ुशख़बरी, इस दिन से शुरू होगी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां, यहां देखें पूरी डिटेल

    स्कूली बच्चों के लिए ख़ुशख़बरी, इस दिन से शुरू होगी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां, यहां देखें पूरी डिटेल राजस्थानी चिराग। Summer School Holiday : बच्चों के लिए इस वक्त…

    Crime: पति ने पत्नी का सिर काटा और साइकिल पर ले गया थाने,पढ़ें खबर

    Crime: पति ने पत्नी का सिर काटा और साइकिल पर ले गया थाने,पढ़ें खबर राजस्थानी चिराग।एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। कटा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा