पूर्व विधायक पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप

पूर्व विधायक पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में दौसा जिले की महवा तहसील के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला पर पॉक्सो एक्ट मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा एक सरपंच द्वारा दर्ज करवाया गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि मामला नाबालिक बेटियों की पहचान उजागर करने का था. जानकारी के अनुसार, बालाहेडी थाने में 14 दिसंबर 2024 को एक मुकदमा दर्ज हुआ था.

जिसमें एक पिता ने अपनी पुत्री सहित पांच अन्य नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दी थी. यह रिपोर्ट एक शिक्षक के खिलाफ थी. जिसके चलते बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने बालिकाओं को सोशल मीडिया पर वायरल किया था.

किरोड़ी लाल ने रचा है राजनैतिक षड्यंत्र
पूर्व विधायक हुड़ला ने बताया कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के कार्यकर्ता अशोक मीणा गगवाणा द्वारा बालाहेडी पुलिस थाने में (183/2024)मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जो पूरी तरह किरोड़ी लाल मीणा का राजनैतिक षड्यंत्र है.

इस मुकदमें में धर्मेंद्र जाटव की फेसबुक पोस्ट को मेरी फेसबुक पोस्ट बताकर वायरल और शेयर करना बताया गया है. जिसकी मुझे जानकारी नहीं है, क्योंकि मेरे फेसबुक पेज को स्टाफ द्वारा हैडिंल किया जाता है.

दलित बेटियों के लिए लडूंगा कंधे से कन्धा मिलाकर
फिर भी मेरे फेसबुक पेज से पीड़ित बेटी के सम्बन्ध कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर या अपलोड़ हुई है, तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं. हुड़ला ने आगे बताया कि वहीं रहा सवाल दलित बेटी को न्याय दिलाने का तो,सभी दलित बेटीयों को न्याय दिलाने के लिए दलित समाज के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर अन्तिम सांस तक लड़ाई लड़ता रहूंगा. दलित बेटियों को न्याय दिलाने के लिए दण्डित होना पड़ेगा तो वो भी हमें स्वीकार होगा.

पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मामला
बालाहेडी थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ की रिपोर्ट बालाहेडी थाने पर दर्ज हुई थी. जिसे पूर्व विधायक ने सार्वजनिक करते हुए उन नाबालिक बालिकाओं की पहचान उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर उस रिपोर्ट को वायरल कर दिया था.

इसी मामले जिसके चलते अब गगवाना के सरपंच अशोक मीणा ने पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के खिलाफ बालाहेडी थाने में नाबालिक लड़कियों की पहचान उजागर करने का मामला दर्ज करवाया है. जिसे बालाहेडी थाने ने गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Recent Posts

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे