चालू लाइन में काम करवाने से कर्मचारी की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

चालू लाइन में काम करवाने से कर्मचारी की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

बीकानेर। बिजली के करंट से एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना 2 दिसंबर की है, जब गजनेर स्थित एक प्लांट में काम करते समय करंट लगने से कर्मचारी की जान चली गई। मृतक की पहचान राजपाल के रूप में हुई है, जो रेज पावर एक्सपर्ट प्रा.लि. प्लांट में कार्यरत था। मृतक के भाई अमर सिंह ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, प्लांट के हेड और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते राजपाल को चालू लाइन में काम करने के लिए कहा गया, जिससे उसे करंट लग गया।

घटना के बाद राजपाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रार्थी अमर सिंह का कहना है कि प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों की लापरवाही इस घटना के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गजनेर पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Recent Posts

  • Related Posts

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह…

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती एक और महिला शारदा की आंखों की रोशनी चली गई है। सिजेरियन डिलीवरी…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया