राजस्थान के मोस्ट वांटेड माफिया की अमेरिका में हत्या,लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने गोली मारी

राजस्थान के मोस्ट वांटेड माफिया की अमेरिका में हत्या,लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने गोली मारी


राजस्थानी चिराग।
भारत के ड्रग माफिया सुनील यादव उर्फ गोलिया की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजस्थान के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर सुनील यादव की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि लॉरेंस गैंग के बदमाशों के शूट आउट कर ड्रग्स माफिया की हत्या कर अपने दोस्त का बदला लिया है।

राजस्थान पुलिस की ओर से ड्रग माफिया सुनील यादव का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था। सुनील यादव पहले लॉरेंस गैंग का मेंबर था, लेकिन विवाद के बाद उसने अलग गैंग बना ली थी। सुनील यादव को कैलिफोर्निया में माउंट एल्बो व्हाइट अमेरिका इलाके में गोली मारी गई है। वह पिछले दो साल से अमेरिका में ही रह रहा था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर्स अपने दोस्त की हत्या का बदला लेना चाहते थे।

सुनील श्रीगंगानगर में हुए हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ था
सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स माफिया सुनील यादव पंजाब के अबोहर फाजिल्का का रहने वाला है। राजस्थान पुलिस ने उसे श्रीगंगानगर में हुए पंकज सोनी हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। वह पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर था। पंकज सोनी हत्याकांड के बाद विवाद होने पर वह लॉरेंस गैंग से अलग हो गया। अलग होने के बाद उसने अपनी खुद की गैंग बना ली। वह पहले पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ड्रग्स सप्लाई करता था।

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर होने के कारण सुनील 2 साल पहले फेक पासपोर्ट से अमेरिका भाग गया था। यहां उसने अपना बड़ा नेटवर्क बना लिया। अपनी गैंग बनाने के बाद इंडिया का ड्रग्स माफिया बन गया। पाकिस्तान से की ड्रग्स की खेप मंगवाकर दुनियाभर में सप्लाई करता था।

राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर सुनील यादव को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। राजस्थान पुलिस की ओर से फेक पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका भागे ड्रग्स माफिया सुनील यादव का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था।

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया