अल्लू अर्जुन को पुलिस का समन, पुलिस गरिमा को ठेस पहुंचने का आरोप

अल्लू अर्जुन को पुलिस का समन, पुलिस गरिमा को ठेस पहुंचने का आरोप

राजस्थानी चिराग। हैदराबाद पुलिस ने सोमवार देर रात पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को नोटिस भेजा है। आज 11 बजे अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन के रिश्तेदारों को अलर्ट रहने को कहा है, क्योंकि 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर में तोड़फोड़ की गई थी।

इस बीच तेलंगाना कांग्रेस के सीनियर नेता थीनमर मल्लाना ने पुष्पा-2 के एक सीन को लेकर अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार, प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस सीन में एक्टर स्वीमिंग पूल में यूरिनेट करते नजर आ रहे हैं और पूल में एक पुलिस अफसर भी मौजूद है। मल्लाना ने कहा कि यह सीन पुलिस अफसरों की गरिमा के खिलाफ है।

वही भगदड़ में मारी गई महिला के पति भास्कर अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। वे घटना में अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानते। भास्कर ने कहा कि बेटे के इलाज के लिए अभिनेता से पूरा सहयोग मिला है। घटना के अगले दिन से ही अल्लू हमारा सपोर्ट कर रहे हैं।

ये हादसा हमारा बैड लक है। हमें एक्टर की गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है। भास्कर ने कहा कि मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज एक्टर का फैन है इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। कभी-कभी आंखें खोलता है, वो किसी को पहचान नहीं रहा। हमें नहीं पता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया