सरपंच चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार बना रही नई योजना

सरपंच चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार बना रही नई योजना

जयपुर। नए साल में राजस्थान में सरपंच चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य में वन स्टेट, वन इलेक्शन और पंचायत समिति व जिला परिषदों के पुनर्गठन के कारण सरपंच चुनाव आगे खिसकना तय है।। जिन ग्राम पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, वहां प्रशासनिक कामकाज को लेकर सरकार नए विकल्प तलाश रही है।

सरकार का नया प्लान
सरकार मध्य प्रदेश की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में कमेटी बनाकर मौजूदा सरपंचों को कमेटी का प्रधान बनाने की योजना पर विचार कर रही है। इस मॉडल के तहत सरपंच ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे।

सरपंच बन सकते हैं प्रशासक
यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो मौजूदा सरपंच अपने कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ग्राम प्रधान के रूप में प्रशासक का कार्य करेंगे। इसके साथ ही, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों के फॉर्मूलों का भी अध्ययन किया गया है, ताकि सबसे उपयुक्त विकल्प चुना जा सके।

सरपंच संघ ने रखा प्रस्ताव
राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतीराज सचिव डॉ. जोगाराम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा और पंचायतों के सुचारू संचालन की मांग की।

क्या होगा आगे?
सरकार जल्द ही इस मामले में अंतिम निर्णय लेगी। यदि मौजूदा सरपंचों को ग्राम प्रधान के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है, तो यह मॉडल ग्राम पंचायतों में कार्यक्षमता और प्रशासनिक स्थिरता सुनिश्चित कर सकता है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी