चारा मशीन से धड़ से अलग हुआ महिला का सिर…! नानी की मौत पर शोक जताने आई थी ननिहाल

चारा मशीन से धड़ से अलग हुआ महिला का सिर…! नानी की मौत पर शोक जताने आई थी ननिहाल

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के जयपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां चारा मशीन में फंसने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया (Jaipur Accident News) और मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला अपने भाई के साथ चारा काट रही थी, इस बीच उसकी चुन्नी मशीन में फंसी। जिसकी वजह से महिला के साथ यह हादसा हो गया।

थ्रेशर मशीन से दो टुकड़ों में कटी महिला

जयपुर में चारा काटने वाली मशीन से एक महिला दो टुकड़ों में कट गई। यह घटना जयपुर के गोविंदगढ़ के निंदोला गांव की बताई जा रही है। जहां एक घर में विवाहिता मंजू देवी अपने ममेरे भाई के साथ चारा काट रही थी। इस दौरान महिला की चुन्नी चारा काटने वाली मशीन में चली गई और कुछ ही देर में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना से घर में चीख-पुकार मच गई।

नानी के निधन पर शोक जताने आई थी

महिला मंजू देवी का ससुराल श्रीमाधोपुर में है, कुछ दिन पहले महिला की नानी का निधन हो गया था। इसलिए विवाहिता मंजू देवी नानी के निधन पर शोक जताने ननिहाल आई थी। महिला के लेक्चरर पति बद्री प्रसाद 31 दिसंबर को मंजू देवी को गांव छोड़कर गए। यहां एक जनवरी को चारा काटते वक्त यह हादसा हो गया। महिला के भाई का कहना है कि मंजू इंजन के काफी करीब चली गई थी, जिससे उसकी चुन्नी इंजन के चक्के में फंस गई।

आंखों के सामने तोड़ा बहन ने दम

मृतका मंजू देवी के भाई का कहना है कि चारा काटते वक्त हम दोनों मौजूद थे। बहन सरसों की पूरी उठाकर दे रही थी, इसी दौरान उसकी चुन्नी इंजन के चक्के में फंसी। इसके बाद महिला की गर्दन नीचे रखे पत्थर से टकराई और कुछ ही सैकंड में आंखों के सामने बहन का सिर धड़ से अलग हो गया। मंजू की शादी 16 साल पहले हुई थी। मंजू का 12 साल का बेटा और 10 साल बेटी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी