बीकानेर: नगर निगम में अब सुधार की कवायद, जाने क्या किए बदलाव

बीकानेर: नगर निगम में अब सुधार की कवायद, जाने क्या किए बदलाव

बीकानेर। नगर निगम में अब सुधार की कवायद शुरू हो गई। निगम आयुक्त ने रोजमर्रा के कामों में दलालों के घूमने पर अंकुश लगाने के लिए अब निगम का एक गेट बंद कर दिया। एक मुख्य गेट पर हर जाने-जाने वाले की एंट्री होगी। अंदर जाने वाले व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा क्योंकि अब हर कमरे में कैमरे लग गए हैं। ये वो कैमरे हैं जिसमें बातचीत भी रिकार्ड होगी।

दरअसल बीडीए में कुछ महीने पहले ही सचिव अर्पणा गुप्ता ने यही सिस्टम लागू किया था। वहां पूरे कैंपस में सीसीटीवी लगाए गए। वहां भी जमीनों के दलालों का खूब आना-जाना था। बीडीए स्टाफ भी उनसे मिला हुआ था। इसलिए सचिव गुप्ता ने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही गेट पर एंट्री रजिस्ट्रर रखवाया। अब प्रत्येक आने-जाने वाली की एंट्री हो रही है। उसी को देखते हुए अब निगम में भी वही सिस्टम शुरू हो गया है।

दो मुख्य द्वार में से एक पूरी तरह बंद करा दिया। एक गेट पर होमगार्ड रजिस्टर लेकर बैठेंगे। आने वाले को काम या किससे मिलना है वो नोट करना होगा। उसका समय भी नोट होगा। ये सिस्टम शुक्रवार से शुरू हुआ। निगम आयुक्त मयंक मनीष शुक्रवार को निगम के प्रत्येक कक्ष में पहुंचे। सीसीटीवी देखने के लिए साथ ही साफ सफाई देखी। वेवजह की सामग्री रखी उसे हटाने के लिए कहा। गमलों की सार संभाल, वाहनों की पार्किंग, बेतरतीब खड़े वाहनों को सही जगह खड़े करने से लेकर तमाम आदेश दिए। उपायुक्त यशपाल आहूजा, एचओ ओमप्रकाश चौधरी और पीएस प्रतीत समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट