प्रेमी ने कहा तेरी पत्नी मुझसे बहुत प्यार करती है, फिर पति ने बनाया खौफनाक प्लान

प्रेमी ने कहा तेरी पत्नी मुझसे बहुत प्यार करती है, फिर पति ने बनाया खौफनाक प्लान

बारां। अंता क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए दोहरे हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से ही फरार गणेश मेवाड़ा को सर्च ऑपरेशन चला कर धाकड़खेडी गांव के पास बरडा में सरसों के खेतों से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गणेश ने दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गणेश मेवाड़ा ने बताया कि उसका विवाह 12 वर्ष पहले श्योपुर निवासी रिंकी मेवाड़ा से हुआ था। शादी से उसके दो बच्चे थे। लेकिन एक साल से रिंकी का कोटा निवासी गौरव हाड़ा से प्रेमप्रसंग चल रहा था। गौरव की रिश्तेदारी धाकड़खेडी गांव में थी। इसके चलते वो वहां पर अक्सर आता-जाता रहता था। रिंकी और गौरव दोनों गांव व कोटा में एक दूसरे से मिलते रहते थे। गणेश ने बताया कि रिंकी उससे झूठ बोलकर गौरव से मिलने कोटा जाती थी। गणेश ने बताया कि गौरव कुछ दिनों से लगातार मुझे धमकी दे रहा था कि तेरी पत्नी को में ही रखूंगा। वह मुझे से बहुत प्यार करती है। यह बात गणेश को काफी दिनों से अखर रही थी। पहली जनवरी को गौरव ने फोन करके बताया कि आज में तेरी पत्नी को लेने आ रहा हूं। उस दिन गौरव हाड़ा व उसके तीन साथी सूरज, ऋषि और कुणाल बाइक से रात 12 बजे धाकड़खेड़ी आए। गौरव के तीन साथी गांव के बाहर ही रुक गए। गौरव उनको कहकर आया था कि जब मैं फोन करूं तो तुम लोग गणेश के घर पर आ जाना।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें