राजस्थान का एक और जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, गांव में शोक की लहर

राजस्थान का एक और जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, गांव में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में खाई में गिरा सेना का ट्रक।

राजस्थानी चिराग। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार को सेना का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए और कई घायल भी हुए. शहीद जवानों में राजस्थान के 2 जवान शामिल हैं. इनमें एक जवान नीतीश कुमार राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ के हैं और दूसरे हरिराम नागौर के राजोद गांव के रहने वाले थे. जवानों की शहादत की खबर मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सेना के जवान हरिराम की शहादत पर शोक व्यक्त किया है.

चंडीगढ़ पहुंचा हरिराम का पार्थिव देह
हवलदार हरिराम रेवाड़ का पार्थिव शरीर रविवार को चंडीगढ़ पहुंच गया. वहां से सेना के हेलीकॉप्टर से बीकानेर लाया जाएगा. नागौर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया कि खराब मौसम के चलते हरिराम का पार्थिव देह चंडीगढ़ एयरबेस पर रखा गया है. मौसम साफ होने के बाद सेना के हैलिकाॅप्टर से बीकानेर और फिर सेना के वाहन से नागौर जिले के जायल उपखंड में पैतृक गांव राजोद लाया जाएगा. जहां पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सस्कार किया जाएगा. हरिराम के बड़े भाई सेना से रिटायर्ड हैं और पिता किसान हैं.

कोटपूतली के नीतीश भी शहीद
नागौर के हरिराम के अलावा कोटपूतली बहरोड़ के रिवाली गांव निवासी सेना के जवान नीतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र यादव शहीद हो गए. नीतीश कुमार 2018 में सेना में भर्ती हुए थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक दो साल का बेटा है. बता दें कि बांदीपोरा में खराब मौसम और शून्य दृश्यता के कारण सेना की एक गाड़ी फिसल कर खाई में गिर गई. जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए.

वहीं, हादसे में कई अन्य घायल हो गए थे. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सेना का वाहन नियमित कार्य पर था. उसी दौरान फिसलन और दृश्यता में कमी के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा.

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी