अचानक ऐसा क्या हुआ की जमीन से निकलने लगी आग, देखें वीडियो

अचानक ऐसा क्या हुआ की जमीन से निकलने लगी आग, देखें वीडियो

राजस्थानी चिराग। जयपुर में शनिवार दोपहर अचानक सड़क से आग निकलने लगी। मौके पर अफवाह फैल गई कि सीएनजी की लाइन में आग लग गई। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि सड़क के नीचे बिजली की लो टेंशन लाइन है। बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वायरिंग को रिपेयर कर चालू कर दिया। मामला गांधी नगर थाना इलाके का है।

बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
SHO राजकुमार मीना ने बताया- जयपुर नगर निगम के ऑफिस के सामने की ओर रोड किनारे बिजली की लाइन डली हुई है। शनिवार सुबह हुई बारिश के चलते बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली वायरल जलने के कारण रोड के नीचे से आग निकलने लगी।

करीब पौन घंटे में रिपेयर हुई लाइन
उन्होंने बताया- सड़क के नीचे से आग की लपटों को उठता देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर रोड के नीचे डली बिजली लाइन में आग लगने का पता चला। इस पर बिजली विभाग को सूचित कर कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और लाइन को रिपेयर करवाया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को रिपेयर कर चालू की।

400 वॉल्ट की है लाइन
जयपुर डिस्कॉम के कर्मचारियों ने बताया कि यहां से 400 वॉल्ट की लाइन गुजर रही है, जो कट गई थी। सुबह बारिश का पानी इस लाइन के संपर्क में आया तो लाइन में फॉल्ट हो गया। चिंगारी निकलने के बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली वायर जलने लगा और रोड के नीचे से आग निकलते दिखाई देने लगी।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े