RLP नेता की कार आगे चल रहे डंपर से टकराकर बनी आग का गोला, हुई मौत

RLP नेता की कार आगे चल रहे डंपर से टकराकर बनी आग का गोला, हुई मौत

आरएलपी नेता हरिराम ओला की कार डंपर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

राजस्थानी चिराग। स्टोन क्रेशर व्यवसायी के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जो रहे RLP नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। ओवरटेक करते समय उनकी कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उनको बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद कार में आग लग गई। हादसा चूरू जिले के लोढसर गांव (सुजानगढ़) के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, आरएलपी नेता (पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर) हरिराम ओला (40) शनिवार रात करीब 10:30 बजे XUV300 कार लेकर बाघसरा (सुजानगढ़) में स्टोन क्रेशर व्यवसायी विजय पाल चाहर के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। सालासर रोड पर लोढसर गांव के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हरिराम कार में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बगड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

घायल को बाहर निकालने के बाद कार में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- ओवरटेक करते समय कार आगे चल रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे घायल को बाहर निकालने के बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो चुकी थी।

पत्नी की हत्या के आरोप में चल रहा था केस
हरिराम ओला स्टोन क्रेशर व्यापारी थे। साल 2018 में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की हत्या के आरोप में उन पर केस चल रहा था। ओला के एक बेटा और एक बेटी हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल