समोसे से निकली ऐसी चीज की खा लेता तो खतरे में पड़ जाती जान ! जानें क्या है मामला

समोसे से निकली ऐसी चीज की खा लेता तो खतरे में पड़ जाती जान ! जानें क्या है मामला

Rajasthan man finds blade in samosa viral video - Video: Rajasthan man finds blade in samosa purchased from popular snack shop in Tonk - India Today

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के टोंक में सनसनीखेज मामला आया है। यहां एक जज साहब के गार्ड ने प्रतिष्ठित नमकीन भंडार से समोसा खरीदा था, मगर समोसा खाने के लिए उन्होंने जैसे ही उसका बाइट तोड़ा तो वह हैरान रह गए। पीड़ित का कहना है कि अगर गलती से उन्होंने बिना तोड़े समोसा खा लिया होता तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी।

निवाई में समोसे में निकली शेविंग ब्लेड
यह मामला टोंक जिले के निवाई शहर का है, यहां एक युवक ने अहिंसा सर्किल के पास स्थित प्रतिष्ठित नमकीन भंडार से कचौरी-समोसे खरीदे थे। युवक का कहना है कि उसने इनमें से एक समोसा तोड़ा तो होश उड़ गए। क्योंकि समोसे में शेविंग करने वाली धारदार ब्लेड थी। युवक का कहना है कि अगर वह बिना तोड़े ही समोसा खा जाता तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी, ब्लेड से उसके मुंह में कट लग सकता था।

खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकान पर मारा छापा
पीड़ित युवक एक जज साहब के यहां गार्ड है, उसने समोसे में ब्लेड निकलने के बाद तुरंत खाद्य सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची, दुकान से मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के सैम्पल लिए गए। इस दौरान टीम को दुकान पर काफी गंदगी मिली, जिस पर टीम ने दुकानदार को फटकार लगाई और तय मानकों के हिसाब से दुकान में सफाई व्यवस्था रखने को पाबंद किया।

पीड़ित ने पुलिस थाने में भी दी शिकायत
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्‍यनारायण गुर्जर का कहना है कि समोसे में ब्‍लेड मिलने की शिकायत मिलने के तुरंत बाद दुकान पर छापा मारा गया। दुकान में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला। यहां से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं, अब इन्हें जांच के लिए लैब भिजवाया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता