CNG भरते समय टैक्सी में लगी भीषण आग,नोजल में लीकेज से हुआ हादसा

CNG भरते समय टैक्सी में लगी भीषण आग,नोजल में लीकेज से हुआ हादसा

आग से पेट्रोल पंप पर टैक्सी जलकर राख हो गई।

राजस्थानी चिराग। जोधपुर में रविवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर CNG भरते वक्त आग लग गई। आग से लोडिंग टैक्सी खाक हो गई। लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना शहर के विवेक विहार थाना इलाके के बोरानाडा में एक पेट्रोल पंप पर हुई।

विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया- पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान लोडिंग टैक्सी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नोजल में लीकेज की वजह से आग लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
आग अचानक विकराल हो गई थी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। आग के चलते हाईवे पर भी निकलने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर आग से बचाव के और लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि आग विकराल होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की सजगता के चलते आग को समय रहते काबू पा लिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता