गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज बॉयफ्रेंड ने उसके पति को मारी गोली, मचा हडक़ंप

गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज बॉयफ्रेंड ने उसके पति को मारी गोली, मचा हडक़ंप

राजस्थानी चिराग। सीकरी क्षेत्र में युवती से शादी न हो पाने से नाराज़ एक युवक ने बदले की आग में उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने पीडि़त को फ़ोन करके बुलाया और फिर तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस सनसनीखेज घटना क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, हंसपुरा गांव के निवासी चांद मोहम्मद पुत्र बत्तू का विवाह पिछले महीने दिसंबर में कुकरा सहपऊ, धौलपुर राजस्थान की रहने वाली युवती मुस्तान से हुआ था। शनिवार दोपहर को चांद अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर अपने घर आया था। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसे एक फ़ोन आया, जिसके बाद वह फ़ोन करने वाले से मिलने के लिए नहर पुलिया पर गया। बताया जा रहा है कि फ़ोन करके बुलाने वाले युवकों का चांद मोहम्मद से किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चांद के हाथ में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चांद की पत्नी का शादी से पहले सिरौली में अपनी रिश्तेदारी में आना-जाना था। बताया जा रहा है कि इरफान नाम का युवक उसे पसंद करता था और उसकी शादी चांद से हो जाने के कारण वह नाराज़ था।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी