राजस्थान में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन

राजस्थान में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन

नागौर। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखबीर सिंह चौधरी सहित कई नेताओं ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और ज्योति मिर्धा ने सुखबीर सिंह को दुपट्टा पहनाकर उन्हें बीजेपी जॉइन कराई। बीजेपी के लिए यह कदम काफी अहम हो सकता है।

जयपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थिति में नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला बीसूका उपाध्यक्ष सुखवीर चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ लादूराम, मनमोहन चौधरी, विजेन्द्र बसवाना, भीमसिंह गौड़, तेजाराम चौधरी, श्रवणराम, अमृताराम जाजड़ा, आदुराम लेगा, दिनेश वैष्णव सहित कांग्रेस छोड़कर आए कई जनप्रतिनिधियों ने भी बीजेपी जॉइन की।

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तंज
इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की रीति नीति से मोहभंग हो चुका है। बीजेपी से प्रभावित होकर नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता अब बीजेपी में आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा तथा डॉ. हापुराम चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा