बीकानेरी गर्ल पर हमला और अपहरण की कोशिश, पुलिस ने 30-40 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मामला

बीकानेरी गर्ल पर हमला और अपहरण की कोशिश, पुलिस ने 30-40 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मामला

बीकानेर। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय और लाइव शो आर्टिस्ट मोनिका राजपुरोहित के साथ हुए हमले और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 9 जनवरी 2025 की शाम की है, जब मोनिका अपने परिवार के साथ शो के लिए बालोतरा जा रही थीं।

घटना बालोतरा के जसोल थाना क्षेत्र के पास आसोतरा मंदिर के पास हुई। एफआईआर के अनुसार, 30-40 अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने मोनिका के ड्राइवर युसुफ के साथ मारपीट की। साथ ही, मोनिका और उनके पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उन्हें लात-घूंसों से मारा।

मोनिका ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

मोनिका ने सुरेश राजपुरोहित, मोनू बना, एसएस टाइगर अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद, यह भी सामने आया कि पीड़िता ने बालोतरा में अपना डांस शो पूरा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मोनिका पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं दिखे। इस पर कई सवाल उठ रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार बीकानेर। लगातार बीकानेर में हो रही चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है।…

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक को…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले