बीकानेर: बाइक सवार दो व्यक्तियों से लाखों रुपए की लूट

बीकानेर: बाइक सवार दो व्यक्तियों से लाखों रुपए की लूट

बीकानेर। बाइक पर लाखों रुपए लेकर आ रहे दो व्यक्तियों के साथ लूट होने का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। नोखा थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बीकानेर के नत्थूसर बास निवासी मांगीलाल रामावत नोखा में अपने दोस्त कानाराम जाट से रुपए लेने आया था। कानाराम से उसने नौ लाख रुपए लिए थे। कानाराम उसे अपनी बाइक पर बैठा कर बस चढ़ाने के लिए ले जा रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही राणेराव तालाब के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक आई, जिस पर दो युवक सवार थे। बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। मागीलाल व कानाराम कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। पीड़ित बाइक से बदमाशों के पीछे लगा, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वे गायब हो गए। पुलिस को सूचना मिली, तो क्षेत्र में नाकाबंदी कराई। शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीमों गठित की गई है। थानाधिकारी ने बताया की पीड़ित एक फैक्ट्री में मैनेजर है। मंगलवार शाम को ही वह नोखा पहुंचा था। पुलिस को आशंका है बदमाशों ने पीड़ित की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत नागौर | बीकानेर-जोधपुर बाईपास नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार को दर्दनाक…

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा बीकानेर। शनिवार दोपहर आए तेज रेत के बवंडर और आंधी ने जिलेभर में नुकसान पहुंचाया। कई…

    You Missed

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    31 मई को शतभिषा नक्षत्र में राहु का प्रवेश, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    31 मई को शतभिषा नक्षत्र में राहु का प्रवेश, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!