चाची ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, सामने आयो रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

चाची ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, सामने आयो रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। जमीन पर बिना अनुमति के पेड़ काटने से नाराज चाची ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे युवक अचेत होकर वहीं गिर गया। घटना झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र के मिश्रा वाली ढ़ाणी की है।

घटना 12 जनवरी की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में एक महिला गुस्से में कमरे के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आती है। फिर अचानक पीछे से भतीजे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर देती है। इसके बाद महिला कुल्हाड़ी लेकर भाग जाती है, वहीं घायल युवक जमीन पर गिर जाता है। जिसे मौजूद लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते है।

चाची पेड़ कटवाने से थी नाराज
सिंघाना थाना एएसआई सूबेसिंह ने बताया- ढाणी मिश्रावाली निवासी द्रोपती देवी पत्नी नागरमल ने 10 जनवरी को परिवाद दिया कि बुहाना मोड के पास उनकी जमीन है। उस जमीन पर राजपाल नाम का एक व्यक्ति पेड़ काट रहा था। जब उससे पेड़ काटने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अनिल पुत्र संतलाल ने पेड़ काटने के लिए कहा है।
महिला ने बताया कि अनिल ने बिना किसी को बताए पेड़ कटवा दिए और वह जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसके बाद 12 जनवरी को वह अपने देवर के घर गई थी। इस दौरान जब उसने पेड़ काटने के लिए अनिल से कारण पूछा तो उसने उसे गालियां दी। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

युवक बोला- मैं दवा देने गया था

इधर मामले में घायल अनिल कुमार निवासी मिश्रा वाली ढाणी का कहना है- 12 जनवरी को दवा देने के लिए अपनी चाची के पास गया था। उसकी देखरेख भी मैं ही करता हूं। इसी दौरान बड़ी चाची द्रोपती देवी आवेश में आ गई। फिर कमरे से कुल्हाड़ी लाकर सिर पर वार कर दिया। यह लोग पहले भी मारपीट की वारदात कर चुके हैं।

इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। जांच अधिकारी एएसआई सूबेसिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट