खाद्य सुरक्षा योजना में 7.5 लाख लाभार्थियों ने स्वत: नाम कटवाया, इतने जनवरी है अंतिम तिथि

खाद्य सुरक्षा योजना में 7.5 लाख लाभार्थियों ने स्वत: नाम कटवाया, इतने जनवरी है अंतिम तिथि
बीकानेर। राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने वालों का वेरीफिकेशन ई-केवाईसी के जरिए हो रहा है। ई-केवाईसी के कारण न सिर्फ फर्जी लोग सामने आए बल्कि जो लोग ई-केवाईसी नहीं करा रहे उनका डाटा भी सामने आया। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में करीब 55 लाख लोगों में 40 लाख ने ई-केवाईसी नहीं कराई। इसलिए 31 जनवरी के बाद केवाईसी ना कराने वालों को बाहर कर 10 लाख नए लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
दरअसल इन दिनों खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाई जा रही है। इसके लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 83 लाख लोग ही ई-केवाईसी करा पाए। करीब 55 लाख लोग अभी भी ई केवाईसी नहीं करा पाए। हालांकि सरकार ने 0 से 10 साल तक के बच्चों और 70 साल से ऊपर के लोगों को ई-केवाईसी ना कराने पर भी योजना से बाहर नहीं करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक 0 से 10 साल तक के करीब 11 लाख लोग हैं। 70 साल से ऊपर के करीब चार लाख 70 हजार लोग हैं। यानी इन 15 लाख लोगों को ई-केवाईसी ना होने पर भी इन्हें योजना से बाहर नहीं किया जाएगा पर 55 लाख में से बचे 40 लाख लोगों को ई-केवाईसी ना कराने पर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यानी इन्हें फरवरी से राशन मिलना बंद हो जाएगा। मंत्रालय से स्पष्ट आदेश है कि जरूरतमंदों की भी सूची तैयार कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए।

  • Related Posts

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस…

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले…

    You Missed

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर